बरवाडीह में कल शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा की सुरक्षा पर होगी चर्चा

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक कल, सौहार्द और विधि-व्यवस्था पर होगी चर्चा

बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर दिन शुक्रवार दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिले के उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।

बैठक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर आपसी सौहार्द, शांति, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने सभी आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय पर थाना परिसर पहुंचकर बैठक में शामिल होने तथा अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने की अपील की है।