वायु सेना दिवस पर हुसैनाबाद में देशभक्ति का जज्बा, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
वायु सेना दिवस पर हुसैनाबाद में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
हुसैनाबाद, पलामू :अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हुसैनाबाद इकाई की ओर से वायु सेना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत हुसैनाबाद के नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कर्नल डॉ. संजय कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में हुसैनाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि वायु सेना दिवस देश की रक्षा में भारतीय वायु सेना के वीर जवानों के साहस, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के समर्पण की याद दिलाता है। पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए उनके अनुभव और सेवाभाव को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।इस अवसर पर देश की रक्षा में योगदान देने वाले सभी वीर पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया गया।

