छतरपुर में JLKM प्रखंड कमेटी का विस्तार, बसंत यादव अध्यक्ष और रंजीत पासवान बने सचिव
छतरपुर में JLKM प्रखंड कमेटी का विस्तार, बसंत यादव अध्यक्ष और रंजीत पासवान बने सचिव
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
छतरपुर_ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की छतरपुर प्रखंड कमेटी का विस्तार मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को परी मैरिज हॉल में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से बसंत यादव को प्रखंड अध्यक्ष और रंजीत पासवान को प्रखंड सचिव चुना गया। कुल 19 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में JLKM की केंद्रीय उपाध्यक्ष आयशा सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, प्रमंडल अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, विशेष अनुमंडल प्रभारी सचिव नितेश तिवारी, प्रमंडल प्रवक्ता आशुतोष तिवारी, मुबारक हुसैन, प्रमंडल सचिव विकास यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव एवं जिला उपाध्यक्ष पिंटू मेहता सहित नौडीहा बाजार एवं गढ़वा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छतरपुर में JLKM की प्रखंड कमेटी के विस्तार से संगठन के कार्यकर्ताओं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वक्ताओं के अनुसार, बड़ी संख्या में युवाओं ने संगठन से जुड़कर झारखंड के विकास और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष आयशा सिंह ने छतरपुर में कथित भ्रष्टाचार, अवैध पत्थर ढुलाई, स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता जैसे मुद्दों को लेकर सजगता लाने की बात कहीं।
वहीं नवनियुक्त प्रदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष बसंत कुमार यादव,वरीय उपाध्यक्ष विकाश उरांव,महासचिव शंभू यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अजीत उरांव,सचिव रंजीत पासवान, सचिव विमलेश यादव,कोषाध्यक्ष श्याम कुमार, प्रवक्ता संतोष उरांव,मिडिया प्रभारी मनोज गुप्ता,रंजीत कुमार यादव, राकेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर यादव,यमुना प्रसाद यादव,
सदस्य जितेंद्र यादव,प्रमोद यादव,रंजीत शर्मा,उदय यादव विश्वनाथ सिंह प्रकाश चंद्रवंशी उपेंद्र उरांव राजेश कुमार विकाश प्रजापति मंजय कुमार यादव चंदन यादव सत्यप्रकाश यादव
कार्यक्रम में छतरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भी स्थानीय समस्याओं और संगठन को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पलामू जिला उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद यादव की भूमिका भी संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने नवगठित प्रखंड कमेटी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कमेटी कुशल नेतृत्व के साथ संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करेगी और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
कार्यक्रम के दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन के विस्तार को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर काम करने की अपील की।

