मेदिनीनगर में गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 42वां वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा महोत्सव

पलामू – मेदिनीनगर शहर के टाऊन हॉल मे श्री श्री गणिनाथ गोविन्द जी महाराज का 42 वाँ वार्षिकोत्सव महोत्सव मनाया गया. अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा हलवाई समाज के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित और तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर कुमार लाली, अध्यक्ष रंजन कुमार, महामंत्री विजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष दीपक प्रसाद, पिंटू जी, विनय कुमार बिनु समेत हलुवाई समाज के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे.. आपको बता दें की इस अवसर पर बच्चे व बड़ो ने तरह तरह के सांसकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया साथ ही खेल खुद प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.राष्ट्रीय उपध्यक्ष मनोहर कुमार लाली ने बताया की हर वर्ष की भाति इस वर्ष शोभा यात्रा नहीं निकाली गईं क्युकी समाज के पूर्व अध्यक्ष जी का देहांत हो गया था