लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई खास चर्चा
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से खास मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच खेल और बुनियादी ढांचे से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात को लेकर राजनीतिक और खेल जगत में भी काफी चर्चा है।
बताया गया कि बातचीत में खेल के क्षेत्र को बढ़ावा देने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की इस मुलाकात को खेल तथा युवा प्रतिभाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

