जमशेदपुर की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम, दस्तावेज जांच में हुई नागरिकता की पुष्टि
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में तीन ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच में अफगानिस्तान का नागरिक होना पुष्ट हुआ है। इनमें आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम शामिल हैं। तीनों के नाम मतदान केंद्र संख्या 286 की मतदाता सूची में दर्ज थे। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के बाद पासपोर्ट की जांच कराई गई, जिसमें उनकी नागरिकता की पुष्टि हुई। निर्वाचन विभाग अब यह जांच कर रहा है कि उनके नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल हुए और इसमें किसकी भूमिका रही। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

