सातवीं पुण्यतिथि पर उदयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दिवंगत तारा देवी को दी श्रद्धांजलि
सातवीं पुण्यतिथि पर भावुक हुआ उदयगढ़, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिवंगत आत्मा को किया नमन
छतरपुर, पलामू: छतरपुर निवासी एवं लब्ध प्रतिष्ठित व्यवसायी रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी की माताजी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर उनके पैतृक गांव उदयगढ़ पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माताजी की स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
पुण्यतिथि के मौके पर उदयगढ़ में परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी सहित सैकड़ों लोगों ने भी दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह भावुक और शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जीवन और स्मृतियों को याद किया।

