पालकोट बस स्टैंड के पास से 10 वर्षीय बच्चा लापता
पालकोट बस स्टैंड के पास से 10 वर्षीय बच्चा लापता
पालकोट, 08 सितंबर 2026: पालकोट बस स्टैंड के पास से मंगलवार को लगभग 10 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। लापता बच्चे का नाम प्रीतम सोनी बताया गया है।
बच्चे के पिता सीता राम सोनी ने बताया कि लापता होने के समय प्रीतम ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। परिजनों द्वारा बच्चे की काफी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी सज्जन को बच्चा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 7209869907 पर संपर्क करें। साथ ही पालकोट के किसी भी प्रेस रिपोर्टर को इसकी सूचना देने की अपील की गई है।

