आजाद समाज पार्टी ने किया पलामू जिला कमिटी का पुनर्गठन, चंदू राम जिलाध्यक्ष तो राजकेश्वर सिंह चेरो बने प्रधान महासचिव
आजाद समाज पार्टी ने किया पलामू जिला कमिटी का पुनर्गठन,चंदू राम जिलाध्यक्ष राजकेश्वर सिंह चेरो प्रधान महासचिव और सुहैल अंसारी बने वरीय उपाध्यक्ष
मेदिनीनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पलामू जिला कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी की उपस्थिति में जिला कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा के बाद पलामू जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा जी और प्रदेश उपाध्यक्ष सह मेदिनीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह चेरो, प्रदेश संगठन सचिव नागमणि रजक, प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार रवि, प्रदेश महासचिव त्रिपुरारी सिंह चेरो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड सम्मेलनों को सफल बनाने में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 17 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसकी घोषणा बैठक में की गई।
नई कमिटी में आजाद समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष श्री चंदू राम जी को बनाया गया,वहीं राजकेश्वर सिंह चेरो को प्रधान महासचिव तथा सुहैल अंसारी को वरीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
जिला उपाध्यक्ष के रूप में उपेन्द्र सिंह चेरो, उपेन्द्र आजाद, सत्यप्रकाश कुमार, मीर जौहर अली और जितेन्द्र बैठा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कृष्णा सिंह चेरो एवं सीताराम दास को महासचिव बनाया गया।
इसके अलावा उषा देवी, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, सरफराजुल अंसारी, कृष्णा कुमार विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां संगठन सचिव के रूप में दिया गया।
वहीं राजा रवि जी जिला आईटी सेल अध्यक्ष और अबूदर्दा खान जी युवा जिला अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपप्रमुख शीतल सिंह चेरो,लेस्लीगंज से आशीष कुमार, कृष्ण राम, रामगढ़ से कमलेश कुमार, संजय भुइयां,हरेंद्र कुमार सदर से सत्यप्रकाश राम, ऊषा देवी, मुकेश कुमार, चैनपुर से राजकिशोर जी, लाडले हसन, सरफराजुल हसन, लोचन बैठा, बारालोटा से सुरेंद्र कुमार, बबलू कुमार , सिगरा से मनेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुवे।।





