डेमा बटाने नदी में बड़ा हादसा, तीन युवक डूबे, दो की मौत
डेमा बटाने नदी में बड़ा हादसा, तीन युवक डूबे, दो की मौत
हरिहरगंज। हरिहरगंज के डेमा बटाने नदी में पिकनिक मनाने आए तीन युवकों के डूबने से बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को नदी में नहाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों के प्रयास से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
वहीं, दूसरे युवक का शव रविवार को नदी से बरामद किया गया। तीसरे युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 43 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने सियरभूखा गांव के समीप झाड़ियों से उसका शव बरामद किया।
इंस्पेक्टर गगन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद औरंगाबाद निवासी टेम्पो चालक राजू का शव बाहर निकाला। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

