बच्चों की खुशी और सहजता भी शिक्षा का हिस्सा : अविनाश देव

बच्चों की खुशी और सहजता भी शिक्षा का हिस्सा : अविनाश देव

मेदिनीनगर। संत मरियम आवासीय विद्यालय में रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए गोलगप्पे की व्यवस्था की गई। बच्चों ने अपने सहपाठियों के साथ गोलगप्पे का आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव भी मौजूद रहे और बच्चों से बातचीत कर उनके साथ समय बिताया।

अविनाश देव ने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चे लंबे समय तक अपने माता-पिता और परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में विद्यालय परिवार की जिम्मेदारी है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपनापन, सहजता और खुशनुमा माहौल भी उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए समय-समय पर इस तरह की छोटी-छोटी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, ताकि परिवार से दूर रहने के दौरान उन्हें भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन महसूस हो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ मनोरंजन और आपसी मेल-जोल बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।