डाल्टनगंज बस स्टैंड में दो दिनों से भटक रहा अज्ञात युवक, पहचान की अपील

डाल्टनगंज बस स्टैंड में दो दिनों से भटक रहा अज्ञात युवक, पहचान की अपील

मेदिनीनगर। डाल्टनगंज बस स्टैंड परिसर में पिछले दो दिनों से एक अज्ञात युवक भटकता हुआ देखा जा रहा है। पूछताछ करने पर युवक अपना नाम छोटू बता रहा है। फिलहाल उसके परिजनों या स्थायी पते की जानकारी नहीं मिल सकी है।

युवक की पहचान के लिए बताया गया है कि उसके ललाट पर ‘मां’ का टैटू बना हुआ है, जबकि हाथ पर भगवान कृष्ण की बांसुरी और ‘राधे’ लिखा हुआ टैटू बना है।

स्थानीय युवक बाबा द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से युवक के भोजन और रहने की व्यवस्था की जा रही है। बताया गया कि युवक फिलहाल डाल्टनगंज बस स्टैंड के आसपास ही घूम रहा है।

यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता है अथवा उसके परिवार या परिचितों के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल डाल्टनगंज बस स्टैंड पहुंचकर बाबा नामक व्यक्ति से संपर्क करने की अपील की गई है।

लोगों से अनुरोध है कि युवक की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि वह सुरक्षित रूप से अपने परिवार तक पहुंच सके।