समाजसेवा की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण
समाजसेवा की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण
हरिहरगंज। हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से तारा चंडी मंदिर एवं देव मंदिर, औरंगाबाद के समीप असहाय और निर्धन लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज, बिस्किट और कंबल समेत कुल 80 बैग वितरित किए गए। बढ़ती ठंड और आर्थिक अभाव के बीच राहत सामग्री मिलने से गरीब परिवारों को काफी सहारा मिला।
समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद का यह सिलसिला नया नहीं है। वे इससे पहले भी कई बार गरीब और असहाय लोगों के बीच निःस्वार्थ भाव से सहायता सामग्री का वितरण करते रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विवेक पटेल, धर्मेंद्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने समाजसेवी के इस पहल की सराहना करते हुए समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

