दिखावे से नहीं, बदलाव से पहचाना जाता है संगठन: बाबा चौहरमल मंदिर की छत ढलाई शुरू
सामाजिक संगठन” केवल मंचीय दिखावे, अंगवस्त्रों या बुके तक सीमित नहीं होना चाहिए । उसका असली मूल्य तब है जब वह समाज में बदलाव लाए — वो भी जमीनी स्तर पर, निरंतर और निष्कलंक सेवा के रूप में ।
सामाजिक संगठन: दिखावे से नहीं, बदलाव से पहचाना जाता है ! जिसकी झलक सामाजिक पटल पर दिखाई देना चाहिए ।
अगर संगठन केवल अंगवस्त्र, मंच और बुके तक सीमित हैं,तो ये सिर्फ इवेंट हैं,समाज सेवा नहीं ।
इसी पंक्ति को चरितार्थ करते हुए वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति हरिहरगंज प्रखण्ड कमिटी के अथक प्रयास एवं सभी के सहयोग से बहुत दिनों से हरिहरगंज नेशनल हाईवे के किनारे स्थित वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल एवं पासवान समाज के आन बान शान पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान का अर्ध निर्मित मंदीर के छत का ढलाई कार्य आज चल रहा है, उसके बाद बचे हुए कार्य को इसी जोश खरोश के साथ पूरा कर अगले साल इसी मंदिर परिसर में भव्य बाबा चौहरमल जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आज इस शुअवसर पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल कमिटी के उपाध्यक्ष कामता पासवान,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति हरिहरगंज प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष रामजी पासवान, महासचिव रणजीत पासवान, उपाध्यक्ष परीखा पासवान, कोषाध्यक्ष डा0 संजय पासवान, नगर पंचायत परिषद हरिहरगंज अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद पासवान, डा0 ब्रजेश पासवान सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

