LPC की समस्या को लेकर 31 अगस्त को हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता🚨 हरिहरगंज के नगरवासियों से महत्वपूर्ण अपील 🚨

LPC की समस्या को लेकर अब आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।

नगर पंचायत हरिहरगंज कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय से जुड़े LPC (भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र) की समस्या के कारण गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाले कॉलोनी/आवास योजना की राशि का भुगतान प्रभावित हो रहा है। कई लाभुक अपने आवास का निर्माण पूरा नहीं करा पा रहे हैं।

यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि हर उस गरीब परिवार की समस्या है, जिसे सरकार की आवास योजना का लाभ मिलना है।

इसी समस्या के समाधान और गरीब परिवारों के हक की आवाज उठाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

✊ आपकी मौजूदगी ही हमारी ताकत है।
इसलिए नगर पंचायत हरिहरगंज के सभी सम्मानित नगरवासियों, लाभुकों, गरीब-मजदूर भाइयों एवं युवाओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं।
📅दिनांक – 31/08/2026
📅 दिन — सोमवार
⏰ समय — सुबह 10:00 बजे से
📍 स्थान — प्रखंड कार्यालय, हरिहरगंज

आइए, एकजुट होकर आवाज उठाएं।
LPC की समस्या का समाधान कराएं।
गरीब परिवारों का रुका हुआ आवास भुगतान दिलाएं।

✊ गरीबों का हक — दिलाना है!
✊ LPC की समस्या — समाधान कराना है!
✊ छात्र, युवा, मजदूर — एकता जिंदाबाद!

पवन यादव
मो – 82648 00509
(युवा छात्र नेता)
पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी, वार्ड संख्या–10
नगर पंचायत हरिहरगंज
जय जोहार ! जय झारखंड ! जय हरिहरगंज ! जय छात्र एकता !