रामगढ़ में फैक्ट्री की टरबाइन में जोरदार धमाका, 3 इंजीनियरों की मौत; एक मजदूर घायल
रामगढ़ में फैक्ट्री की टरबाइन में जोरदार धमाका, 3 इंजीनियरों की मौत; एक मजदूर घायल
रामगढ़ के बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। काम के दौरान टरबाइन में अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिसके बाद प्लांट में आग लग गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर तरुण रजवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान रांची निवासी संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के जगेश्वर बिहार निवासी विनीत महतो (25) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24) के रूप में हुई है। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

