परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव का पलामू में भव्य स्वागत

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव का पलामू में भव्य स्वागत

पलामू की धरती पर कारगिल युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र और ‘कोयल की धारा’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस और वीरता को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने इसे पलामू के लिए गौरव का क्षण बताया।

मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, संजू शुक्ला, खुशदिल शुक्ला और शिक्षक अजय कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि कारगिल युद्ध में कैप्टन योगेंद्र यादव की वीरता और देश के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पलामू आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।