गिरिडीह में कांग्रेस-माले का प्रतिवाद मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग
ज्ञानेश कुमार क़े खिलाफ कांग्रेस और माले का हल्लाबोल
प्रतिवाद मार्च निकालकर किया ज्ञानेश कि गिरफ़्तारी कि मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने गिरिडीह मेँ जोरदार प्रदर्शन और मार्च निकाला है. प्रतिवाद मार्च मेँ कांग्रेस और माले क़े कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इंडिया गठबंधन का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जबरन विपक्षी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई। झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च गाँधी चौक स्थित गाँधी जी क़े प्रतिमा क़े समक्ष समाप्त हुआ. प्रतिवाद मार्च मेँ कांग्रेस क़े जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, पार्टी क़े प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सिंह, माले क़े पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बगोदर क़े पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, मुखिया मो समीम, डॉ समीर राज चौधरी,राजेश सिन्हा समेत हज़ारो की संख्या मेँ माले और कांग्रेस का कार्यकर्त्ता मौजूद थे. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च का काँरवा नटराज चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर क़े प्रतिमा क़े समक्ष ठहराव हुआ और तमाम नेता भीमराव क़े प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर भ्रमण क़े लिए निकल पड़े. प्रतिवाद मार्च टावर, काली बाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंचा इसके बाद यह काँरवा गाँधी चौक स्थित गाँधी जी क़े प्रतिमा क़े समक्ष समाप्त हुआ. यहाँ गाँधी जी क़े प्रतिमा क़े समक्ष एक सभा का आयोजन हुआ. सभा को सम्बोधित करते हुए माले क़े पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश क़े मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारत सरकार क़े चुनाव आयुक्त क़े भूमिका मेँ है जबकि चुनाव आयोग का यह पद संवेधानिक है और ज्ञानेश कुमार देश क़े चुनाव आयुक्त होना चाहिए. इन्होने फर्जी तरीके से चुनाव कराकर भाजपा को जीत दिलाने का काम किया है जिसका खुलासा हो गया है. ऐसे मेँ ज्ञानेश कुमार को अविलम्ब बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर क़े नाम पर लोगो का नाम काटने का काम किये है. इन्होने फॉर्म 6 क़े नाम पर नया अधिसूचना जारी कर दिया जिसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस क़े जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सविधान क़े की धारा 326 क़े खिलाफ काम करने का काम किया है. कांग्रेस मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार कि अविलम्ब गिरफ़्तारी हो और उसपर कानूनी कार्यवाई कि प्रक्रिया शुरू कि जाये.. प्रतिवाद मार्च मेँ मनोज यादव, , अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, नरेश वर्म, राजेश तुरी, साबिर खान,जयंती कुमारी समेत बड़ी संख्या मेँ कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

