जम्मू-कश्मीर में काम करने गया 16 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील
जम्मू-कश्मीर में काम करने गया युवक लापता, परिजन चिंतित
मेदिनीनगर।छतरपुर नगर पंचायत के सड़मा वार्ड नंबर 16 निवासी जनेश्वर साव के पुत्र पंकज कुमार उम्र 16 वर्ष कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर में जिंदल कंपनी में काम करने गए थे।करीब एक माह वहां रहने के बाद वह 3 अक्टूबर की सुबह लगभग 5 बजे वहां से निकले, लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं।परिजनों के अनुसार, पंकज कुमार के घर नहीं लौटने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।काफी समय बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार के लोग चिंतित हैं।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि पंकज कुमार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने या उन्हें कहीं दिखाई देने पर तत्काल 85410 06885 पर सूचना दें।परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि पंकज कुमार की जानकारी मिल सके और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

