जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सरईडीह PDS दुकान का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सरईडीह जन वितरण प्रणाली दुकान का किया निरीक्षण

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता बिनोद कुमार की दुकान का गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान की साफ-सफाई, खाद्यान्न के सुरक्षित रख-रखाव तथा कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जांच की।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्डधारियों से निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न, धोती-लुंगी एवं साड़ी, चना दाल तथा नमक मिलने के संबंध में जानकारी ली गई। कार्डधारियों ने बताया कि डीलर द्वारा समय पर वितरण का कार्य किया जाता है और उन्हें निर्धारित सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।