माहवारी हाइजीन बीमारी की रोकथाम पर वर्कशॉप का किया गया आयोजन

0
a4ead909-ddc8-475f-9f16-974f73009611

इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह साइन द्वारा सीसीएल डीएवी मे माहवारी हाइजीन बीमारी की रोकथाम पर वर्कशॉप का किया गया आयोजन

गिरिडीह :- आज डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह में माहवारी हाइजीन बीमारी की रोकथाम पर कार्यक्रम-पीडीसी क्लब ऑफ़ डीएवी सीसीएल के सहयोग से आयोजित हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ के अवसर मुख्य अतिथि हीनर क्लब के प्रमुख पूनम सहाय एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन गौरी सरिया सेक्रेटरी श्रीमती कविता राज गढ़िया एवं आई.एस ओ श्रीमती स्मृति आनंद को प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत वर्ग नवीं व दशमी की छात्राओं को माहवारी, हाइजीन विषय पर चर्चा किया गया। जिससे महिलाएं निरोग व स्वस्थ रह सके।विद्यालय के नौवीं व दसवीं की लगभग150 सौ छात्राओं से प्रश्नोत्तरी भी करवाया गया।इनर व्हील क्लब के द्वारा विद्यालय को एक व्हील चेयर भी प्रदान गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया l प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने संतोष व्यक्त किया कि बच्चे अपनी जिम्मेवारी समझ रहे हैं और उत्साहित हो रहे हैं l प्राचार्य ने अतिथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. संपूर्ण कार्यक्रम , श्री अर्जुन सिंह , श्रीमती एस. रब्बानी,श्री मती काकोली शाहा की सक्रिय अवलोकन मैं सम्पंन हुआ. सभी छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *