हरिहरगंज में 3860 बच्चों की हृदय जांच, 38 संदिग्ध बच्चों का होगा निशुल्क इलाज
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
हरिहरगंज प्रखंड में
नन्हा सा दिल अभियान के तहत
11 से 18 जुलाई तक विभिन्न विद्यालयो ं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों मे ं बच्चों के हृदय रोग की जांच की गयी. अभियान के दौरान कुल 3860 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमे ं 38 बच्च े संदिग्ध पाए गए. इन सभी बच्चों की इको जांच कराई जाएगी. हृदय संबंधी बीमारी की पुष्टि होने पर उनका निशुल्क इलाज कराया जाएगा. शनिवार को ढाब मध्य विद्यालय मे ं आयोजित शिविर में 230 बच्चों की जांच की गयी. जांच दल में शामिल डॉ. मोहम्मद साजिद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों मे ं जन्मजात एवं अन्य हृदय रोगों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है. शिक्षा विभाग के सीआरपी अजीत मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी मेहता समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे

