मेराल के किसान पुत्र मनीष यादव ने NEET-2026 में 534 अंक हासिल कर बढ़ाया मान

मेराल प्रखंड क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी राज किशोर यादव के पुत्र मनीष यादव ने नीट की परीक्षा2026 में 534 अंक प्राप्त कर घर परिवार का नाम रौशन किया। मनीष काफी मेधावी तथा सरल स्वभाव का विद्यार्थी रहा है। किसान परिवार तथा ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े मनीष नेअपने प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा में 534 अंक प्राप्त कर साबित किया है कि मन में संकल्प तथा समर्पण हो तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पुत्र की सफलता से पिता राज किशोर यादव माता मंती देवी बाबा साधु शरण यादव चाचा जगन्नाथ यादव सहित पूरे घर परिवार,रिश्तेदार एवं गांव में खुशी का माहौल है।मनीष की प्रारंभिक शिक्षा मेराल के एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुई जहां से मिडिल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए गढ़वा सी पी मेमोरियल में दाखिला लिया।उसने सी पी मेमोरियल स्कूल से 10 वीं बोर्ड की परीक्षा बेहतर अंक के साथ पास की।उसके बाद इंजीनियर एकेडमी गढ़वा से मनीष ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद नीट की तैयारी के लिए कोटा चले गए। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता घर परिवार तथा गुरुजनों को दी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए संदेश देते हुए उसने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें सफलता अवश्य मिलेगी। मनीष को बधाई देने वालों में प्रमोद कुमार गुप्ता धर्मराज दुबे डॉ विनोद कुमार द्विवेदी पंकज शाह पंचम रजक धर्मेंद्र कुमार मिश्र चंद्रकांत दुबे प्रेम दुबे संजय दुबे विष्णु कांत यादव डॉ विजय यादव कृष्णा दुबे ललनी यादव हरिकृष्ण मेहता दिनेश यादव शिव शंकर प्रसाद गुप्ता,पवन कुमार शेखर प्रसाद गुप्ता मनोज राम विकाश दुबे आदि शामिल हैं।