मंगल पांडे जयंती पर तरहसी में केक काटा गया, प्रतिमा पर माल्यार्पण
तरहसी से सुधाकर पांडे की रिपोर्ट
मंगल पांडे की जन्मदिन पर लोगों ने काटा केक, मंगल पांडे चौक के समीप मनाई गई जन्मदिन
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के मंगल पांडे चौक स्थित मंगल पांडे की जन्म दिवस पर आज कई लोगों ने केक काटकर तथा आपस में मिठाइयां बांट कर जन्मदिन मनाया, यह कार्यक्रम युवा समाजसेवी सह पश्चिमी जिला परिषद उम्मीदवार मनीष पांडे के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम को संपन्न कराया जिसमें भव्य रूप से मंगल पांडे के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बागेश्वर पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में परशुराम युवा वाहिनी के प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष परितोष पांडे, शिक्षक रमेश पांडे,आलोक पांडे,उज्जवल पांडे,दिनेश पांडे, विनोद पांडे,निरंजन प्रसाद, विक्रमादित्य सिंह, सहित कई लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के बने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जन्म दिवस के अवसर पर सभी लोगों ने बतलाया कि भारत देश के प्रति अपनी वीरता का पहचान देने वाले मंगल पांडे भारत देश में शहीद होकर भी आज अमर हैं उन्होंने भारत देश के प्रति अपनी जान निछावर कर दी
बताते चले कि यह कार्यक्रम युवा समाज सेवी सह तरहसी पश्चिम जिला परिषद उम्मीदवार मनीष पांडे के द्वारा यह कार्यक्रम को संपन्न कराया गया

