सतबरवा : करमा गांव के 8 जायरीनों को महेश यादव ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

सतबरवा : करमा गांव के 8 जायरीनों को महेश यादव ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

पलामू (झारखंड) : सतबरवा प्रखंड के करमा गांव से रात्रि में हज-उमराह के लिए मक्का-मदीना (सऊदी अरब) रवाना होने वाले जायरीनों को धावाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी महेश यादव जी ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जायरीनों में अलीमुद्दीन सिद्दीकी, जमालुद्दीन अंसारी, कुदूश अंसारी, हनीफ अंसारी समेत कुल 8 लोग शामिल हैं। इन सभी को शुभकामनाएं देते हुए महेश यादव ने उनकी सुखद यात्रा और सुरक्षित वापसी की दुआ की।

मौके पर सेठा यादव, जामवंत यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अबुल हसन, जुम्मन मियां, डॉ. ज़हीदुल्ला, अब्दुल बारी, गोपी अंसारी, वकील अहमद, तहसीन राजा, हसन अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, इकबाल अंसारी, मुजीब सिद्दीकी, शमशाद अंसारी, शकील अंसारी, समतुल्लाह अंसारी, डिस्को अंसारी, अल्लादीन अंसारी, शौकत अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जायरीनों ने महेश यादव और अन्य उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।