25 साल बाद चुकाया दोस्त का कर्ज, ईमानदारी की मिसाल बना केरल का शख्स

आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी रकम उधार लेकर भी लौटाने से बचते हैं, वहीं तेलंगाना के जगित्याल जिले से ईमानदारी और दोस्ती की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। केरल का रहने वाला एक शख्स 25 साल पहले लिया गया कर्ज चुकाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर तेलंगाना पहुंच गया। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

केरल के पलक्कड़ निवासी मोहम्मद इस्माइल और तेलंगाना के जगित्याल जिले के धर्मपुरी निवासी एडला लच्छन्न करीब 25 साल पहले सऊदी अरब की एक कंपनी में साथ काम करते थे। उस दौरान किसी निजी जरूरत के चलते इस्माइल ने लच्छन्न से कुछ पैसे उधार लिए थे। उस समय उन्होंने भारत लौटने के बाद हर हाल में कर्ज चुकाने का वादा किया था