चतरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बांटी मुफ्त दवाइयां
चतरा लोकसभा क्षेत्र में जनसेवा का अनुपम उदाहरण : डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बंदूआ पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया*
चतरा : चतरा लोकसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने जनसेवा और जनजागरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मनिका प्रखंड के बंदूआ पंचायत भवन में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया।
शिविर में करीब एक हजार लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किया। डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सांसद बनने से पहले ही क्षेत्रवासियों की सेवा में निरंतर लगे रहने का संदेश देते हुए कहा कि जनसेवा उनका मिशन है।
‘चतरा लोकसभा मिशन 2029’ की अनौपचारिक शुरुआत
इस अवसर पर चतरा लोकसभा मिशन 2029 की अनौपचारिक घोषणा भी की गई। बंदूआ पंचायत से शुरू हुए इस अभियान का नाम है — जन सेवा जन जागरण राजनीतिक सजगता अभियान। इस अभियान का ultimate लक्ष्य चतरा को राजनीतिक गुलामी से मुक्त कराना है।
डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस बार का चुनाव जनता का सांसद बनाम पार्टी का प्रतिनिधि का चुनाव होगा। उन्होंने कहा, “आइए हम सब मिलकर चतरा लोकसभा में एक नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत करें, जिसमें सांसद पार्टी का गुलाम नहीं, बल्कि जनता का सच्चा प्रतिनिधि हो।”
जनता की समस्याओं पर फोकस
चिकित्सा शिविर के माध्यम से डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को रेखांकित किया और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को मजबूती दी। शिविर में आने वाले स्थानीय लोगों ने डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह की पहल की सराहना की और उन्हें आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया।
यह कार्यक्रम डॉ. अभिषेक कुमार सिंह की निरंतर जनसेवा का प्रमाण है, जो बिना किसी संवैधानिक पद के भी क्षेत्र की जनता के लिए कार्यरत हैं। चतरा लोकसभा क्षेत्र में यह पहला कदम माना जा रहा है जो 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का संकेत देता है।
जनता का सांसद, जनता के लिए — यह नारा अब चतरा की राजनीति में गूंजने लगा है।

