हरिहरगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, निजी क्लीनिक कर्मी की मौत, साथी गंभीर घायल
हरिहरगंज.
हरिहरगंज थाना क्षेत्र
के ममरखा गांव के
समीप एनएच-139
पर शुक्रवार की देर
शाम हुए सड़क हादस े में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर
रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निमिडीह गांव निवासी सुनिल कुमार मेहता (35), पिता कृष्णा मेहता के रूप मे ं हुई है. वह हरिहरगंज के एक निजी क्लीनिक में कार्यरत था. जानकारी के अनुसार, सुनिल कुमार मेहता अपने साथी भांवर गांव निवासी धीरेंद्र यादव (25), पिता बैजनाथ यादव के साथ अपाचे बाइक से छतरपुर की ओर से हरिहरगंज लौट रहे थे. इसी दौरान ममरखा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादस े मे ं सुनिल कुमार मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि धीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिहरगंज पहुंचाया गया, जहा ं डॉ. अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ अभय त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एएसआइ ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा
पलामू संवाददाता मनोज कुमारगुप्ता

