सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, पालगंज मोड़ पर शव रखकर किया सड़क जाम
गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के समीप आज गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में पालगंज निवासी सुजीत कुमार गुप्ता की मौ,त के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मृ,तक का श,व गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग में पालगंज मोड़ पर सड़क में श,व रखकर जाम कर दिया और मृ,तक के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा सरकारी सहायता देने की मांग करने लगे। जाम के कारण एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी तथा पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मृ,तक के परिजनों एवं ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभ और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। जाम हटने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। इधर, घटना के बाद पूरे पालगंज क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई और मामले की जांच में जुटी हुई है।

