अभिभावकों की कम उपस्थिति के कारण सिंहपुर मध्य विद्यालय में SMC गठन स्थगित, अब 31 जुलाई को चयन

अभिभावकों की कम उपस्थिति से सिंहपुर मध्य विद्यालय की प्रबंधन समिति गठन प्रक्रिया स्थगित
केतार। प्रखंड क्षेत्र के सिंहपुर मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी के गठन के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया अभिभावकों की कम उपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई। इसकी जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक के रूप में संजय मिश्रा और उन्होंने सहायक आचार्य नरेंद्रविश्वकर्मा पर्यवेक्षको ने बताया कि समिति गठन की सूचना अधिकांश अभिभावकों तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके कारण बैठक में मात्र 15 अभिभावक ही उपस्थित हुए।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति नहीं होने के कारण चयन प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन आगामी 31 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर सभी अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समिति गठन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई।
बैठक के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम अनुज सिंह धनंजय तिवारी, रामकुमार राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।