झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी
झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष पर हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है।
केतार थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपी ताली निवासी अनिल सिंह के 23 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार सिंह को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि केतार थाना पुलिस ने की है।
इधर, घटना के बाद पीड़ित पक्ष एवं ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर आंशिक संतोष जताते हुए कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान एक महिला के साथ भी मारपीट की गई थी। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि महिला के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तारी की जाएगी

