हैदराबाद से आदित्य सिंह की पहल, मेदिनीनगर में 150 जरूरतमंदों को भोजन वितरण
दानदाता आदित्य सिंह की पहल पर भोजन वितरण
अपने शहर से दूर रहकर भी कुछ लोग अपने गृह नगर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं ।हैदराबाद में रहने वाले मेदिनीनगर वासी आदित्य सिंह ने वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों को सोशल मिडिया पर देखा और प्रभावित हुए। आदित्य सिंह की पहल पर आज स्टेशन परिसर और आसपास के जरूरतमंदों के बीच डेढ़ सौ पैकेट भोजन का वितरण किया गया। भरपेट पूरी , सब्जी, बुंदिया पाकर जरूरतमंदों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।कोई भी सामाजिक कार्य अकेले संभव नहीं है ।आदित्य सिंह जैसे दानदाता जब सहयोग के लिए आगे आते हैं तो सामाजिक संगठनों को भी वितरण कार्य आयोजित करने में आसानी होती है ।इस युवा डोनर का वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट हार्दिक आभार व्यक्त करता है ।जहां आज के ज्यादातर युवा हताशा, निराशा और भागदौड़ का शिकार हैं वैसे में जनहित की सोच रखने वाले आदित्य जैसे युवा निश्चय ही समाज के लिए वरदान हैं

