NIA की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान समर्थित जासूस गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान समर्थित एक जासूस को गिरफ्तार किया है। इस जासूस पर भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत, गुपचुप तरीके से सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (Pakistan Intelligence Officers, PIOs) तक पहुंचाने का आरोप है।

कोलकाता के रहने वाले जफर रियाज उर्फ रिज़वी के खिलाफ पहले ही ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया था। लेकिन जब उसे हिरासत में लिया गया, तब उसे ‘घोषित अपराधी’ (Proclaimed Offender, PO) घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी।