फलता सीट पर टीएमसी का किला ध्वस्त, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

पिछले 15 सालों में ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल का दक्षिण 24 परगना जिला स्थित फलता विधानसभा सीट टीएमसी का गढ़ माना जाता था। विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी की सरकार के पतन के 15 दिनों के बाद भी टीएमसी का जो किला था, वह भरभरा कर गिर गया है। चुनाव से पहले हुंकार भरने वाला टीएमसी का उम्मीदवार जहांगीर दो दिन पहले ही आउट हो गया।

आज यानी गुरुवार को फलता सीट पर पुनर्मतदान है और मुकाबला बीजेपी के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के अतिरिक्त इस सीट से माकपा के शंभुनाथ कुर्मी, निर्दलीय दीप हाटी और चंद्रकांत राय उम्मीदवार हैं।