पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के मदरसों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सभी मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा। अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियम सरकारी मॉडल मदरसों, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी संस्थानों पर लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि पुराने सभी दिशा-निर्देशों को निरस्त करते हुए यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है। इससे पहले राज्य के स्कूलों में भी यही नियम लागू किया गया था। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना। सभी मदरसा प्रशासन और प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।