किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन

किसानों के वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन :भाजपा नगर मंडल ग्रामीण मंडल एवं गोवावल मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लाक सह अंचल कार्यालय पर हेमंत सरकार के किसानों के साथ वादा खिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव में किसानों से जो वादा कि थी उसे भुल चूंकि है किसान आज अपना अनाज बेचने एवं बेचें गए फसल की पैसे के लिए अंचल का चक्कर काट रहे हैं सरकार की लापारवाही के कारन किसान का हजारों क्विंटल धान बर्बाद हो रहा है लेकिन उनका कोई सुनने वाला नहीं है ब्लाक और अंचल के पदाधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है ब्लाक हेमंत सरकार के उगाही का अड्डा बना हुआ है जहां बिना रिश्वत के जनता का एक भी काम नहीं होता। वहीं विधायक प्रतिनिधि श्री विवेकानंद तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार विकास विरोधी है यह आम जनता के साथ झुठे वादे कर के सत्ता में तो आ गई लेकिन इनके पास जनता के कल्याण के लिए ना कोई जनकल्याणकारी योजना है ना जन कल्याण की सोच है किसानों के फसल को समय पर ना खरिद पाना और समय पर भुगतान ना करने हेमंत सरकार के नाकामी को दर्शाता है वहीं उन्होंने कहा कि मईया सम्मान योजना में वेरिफिकेशन के नाम पर सिर्फ और सिर्फ लाभुकों का नाम काटना और नये लाभुकों का नाम ना जोड़ना दुर्भाग्य कि बात है।नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ ने कहा कि हेमंत सरकार में जनता भगवान भरोसे जिने को मजबूर हैं पूरे प्रदेश में भय भूख और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया कार्यक्रम का समापन चंचल भारती ने किया।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र चंद्रवंशी गोवावल मंडल अध्यक्ष परिक्षीत तिवारी ब्लाक सह अंचल विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दूबे भाजपा नेता रितेश दूबे विकास तिवारी जयंत पांडे लक्ष्मी पांडे बिरबल कुशवाहा विरेन्द्र जायसवाल दिनेश कुशवाह विनोद पासवान जय पटवा राजू गोंड भोला चंद्रवंशी मंजय राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।