झारखंड के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। कहीं तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है तो कहीं दोपहर बाद आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। मौसम विभाग ने 20 मई के लिए राज्य के नौ जिलों बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं रांची सहित कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।