अवैध बालू खनन पर प्रशासन सख्त, तिसरी में दो ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह जिले के तिसरी में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो ट्रैक्टर जब्त किए। तिसरी के अंचल अधिकारी मंगलेश प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में दोनों ट्रैक्टर अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर (स्वराज) को गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित मचनिया ताड़ के पास से जब्त किया गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर (आइसर) उदयभान कलवा नदी रोड पर डीपीएस स्कूल के समीप पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

अंचल अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को तिसरी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही, ट्रैक्टर मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।