सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निकली प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निकली प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक

गिरिडीह: जिले में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल श्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया प्रभात फेरी की शुरुआत न्यायालय परिसर से हुई, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, सीजीएम सहित कई न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः न्यायालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान प्रतिभागियों ने “बाल श्रम अपराध है”, “दहेज प्रथा अपराध है” और “सामाजिक कुरीतियों को दूर करो” जैसे नारों के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज से इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक भागीदारी से ही एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।