टीम सूर्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया विधायक वा अन्य पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

0
f8216567-eaea-4cc3-b42d-ae6c75c4b251

टीम सूर्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया विधायक वा अन्य पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

: स्थानीय कर्पूरी ठाकुर अनुमंडलीय मैदान में टीम सूर्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक कमलेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नरायण, एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह, एनसीपी के वरिष्ठ नेता बिनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार डिंपल सिंह, अनुपमा यादव, चंदन यादव व माही मनीषा ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत किया। श्रोताओं को रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रोताओं ने भी रातभर कलाकारों के गीत-संगीत का भरपूर आनंद लिया। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव सुनिश्चित होता है। लोग समाज व विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होते हैं। वहीं समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों से आपसी समन्वय बढ़ता है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रोता दर्शक मौजूद थे। एनसीपी प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने कहा कि जनता का साथ रहा तो एक से बढ़कर एक कार्यक्रम होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *