एआई के ज़रिये युवाओं ने स्वास्थ्य और वेलबीइंग की चुनौतियों को दिया समाधान
रांची: स्वास्थ्य, स्वच्छता और वेलबीइइंग से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए सैमसंग की पहल ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो 2025’ के तहत युवाओं द्वारा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचार सामने आए हैं। इन समाधानों में बीमारियों की शुरुआती पहचान, दिव्यांगजनों की सहायता, सुनने में अक्षम लोगों के लिए संचार तकनीक और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े एआई टूल्स शामिल हैं। इन इनोवेशन्स का फोकस तकनीक को मानवीय ज़रूरतों से जोड़ने पर रहा है, ताकि समाधान किफायती होने के साथ-साथ आम लोगों के लिए उपयोगी बन सकें। एआई का इस्तेमाल रोकथाम, समय पर पहचान और जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में किया गया है। कंपनी ने कहा कि युवाओं के ये प्रयास दिखाते हैं कि ज़िम्मेदार तकनीकी सोच के ज़रिये सामाजिक बदलाव को गति दी जा सकती है और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी बनाया जा सकता है।

