टीएसपीसी उग्रवादियों ने रेलवे निर्माण स्थल पर मजदूरों से की मारपीट,काम ठप,
चतरा:गिद्धौर थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में चल रहे रेलवे निर्माण कार्य स्थल पर सोमवार रात टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा मजदूरों के साथ मारपीट किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के बाद मजदूरों में भय का माहौल है और सुरक्षा के अभाव में मंगलवार को निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहा। कार्य स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा,मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर मजदूरों के साथ मारपीट की और काम बंद रखने की चेतावनी दी,मौके पर पूर्वी–पश्चिमी सीमांत सब जोनल कमेटी के कौशल के नाम से पर्चा भी छोड़ा गया है। पर्चे में कोल माइंस, डीओ होल्डर, ट्रांसपोर्टर, कंस्ट्रक्शन कंपनी,रेलवे ठेकेदार और जमीन दलालों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है,साथ ही बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की धमकी भी दी गई है,घटना के बाद मजदूर भयभीत हैं और दोबारा काम पर लौटने से कतरा रहे हैं। बताया जाता है कि यह कार्य शिवपुर–कठौतिया नई बीजी रेलवे लाइन परियोजना के तहत कटकमसांडी से दुवारी और पत्थलगड्डा तक रेलवे पटरी बिछाने से जुड़ा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर ओवरब्रिज समेत कई निर्माण कार्य चल रहे हैं,इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी,

