प्रशासन गांव की ओर: मेराल प्रखंड में जनता दरबार, मौके पर सुलझीं अधिकांश समस्याएं
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को मेराल प्रखंड के तीन पंचायत में किया गया। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशवंत नायक की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा तथा अधिकांश समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर मईया सम्मान योजना पेंशन तथा आवास निर्माण में लंबित मजदूरी भुगतान से संबंधित अधिक मामले सामने आए। जनता दरबार में नाजीर सुनील कुमार के अलावे प्रखंड तथा अंचल कर्मी मौजूद थे। प्रखंड मुख्यालय के अलावे तीसरटेटूका, चामा, तथा दुलदुलवा पंचायत में भी प्रशासन गांव को ओर का आयोजन किया गया।दुलदुलवा पंचायत भवन में मुखिया रामप्रताप साव , तीसरटेटूका पंचायत भवन में मुखिया मनीषा देवी चामा पंचायत में मुखिया प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की जन समस्या सुना गया। आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जिन्होंने आवास निर्माण में मजदूर की बकाया मजदूरी भुगतान शीघ्र कराने तथा किसानों का धान खरीद के लिए पैक्स खोलना की मांग की। इसके अतिरिक्त पेंशन संबंधित कई मामले भी आए। जनता दरबार में सीआरपी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पंचायत सचिव रामजी राम शोभित कुमार पंचायत सहायक विकास पाठक ,तशरीफ अंसारी विजय कुमार विश्वकर्मा फिरोज अंसारी भोला कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका श्याम दुलारी देवी तथा अन्य कर्मी शामिल थे। गौरतलब हो कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय तथा पंचायत में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है ताकि आम आदमी की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके।

