मेराल प्रखंड में तीन केंद्रों पर धान खरीद शुरू, किसानों में खुशी
मेराल प्रखंड में शुक्रवार को तीन केंद्रों पर धान क्रय केंद्र, किसान से धान खरीद की शुरुआत किया गया। इसकी शुरुआत गेरुआ पंचायत में जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन मुखिया अनिल चौधरी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इसी तरह व्यापार मंडल गेरुआ सोती पैक्स में जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ पैक्स अध्यक्ष शांति देवी मुखिया राम प्रताप साह , जगजीवन राम ने शुरुआत किया। इसी तरह विकताम पैक्स में जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन एवं पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय मुखिया सुरेश राम प्रतिनिधि रविन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से फिता काट कर शुरुआत किया। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि मेराल प्रखंड के किसानों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद है क्योंकि किसानों का धान खरीद की शुरुआत हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान का भारत सरकार द्वारा 2369 रुपए एवं झारखंड सरकार के द्वारा 81 प्रति क्विंटल कुल 2450 रुपए क्विंटल धान का खरीदी पैक्स में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक किसान का 200 क्विंटल तक धान का खरीदी किया जाएगा।200 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों को उपायुक्त से परमिशन लेना पड़ेगा। जहां किसानों को प्रति एकड़ 16 क्विंटल के हिसाब से धान बेच सकते हैं। उन्होंने किसानों को₹110 शुल्क जमा कर पैक्स में सदस्य बनने का भी सुझाव दिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की योजना से मेराल में गेरुआ सहित चार पैक्स भवन का निर्माण किसानों के लिए किया गया है। साथ ही 6 पैक्स भवन निर्माण के लिए सूची भेजा गया है। इस अवसर पर प्रमुख दीप माला कुमारी ने कहा कि किसानों को मेहनत के अनुसार दाम नहीं मिलता है। यह बहुत ही शर्मनाक बात है। जबकि हमारे यहां 90% किसान रहते हैं।उन्होंने कहा कि अरंगी पैक्स में धान खरीदी का नामोनिशान तक भी नहीं है। इसी तरह मुखिया अनिल चौधरी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, हरेंद्र चौधरी ने भी किसान हित में अपना-अपना विचार को रखा। कार्यक्रम का संचालन मुखिया अनिल चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन बीडीसी प्रतिनिधि रामाशीष राम ने किया।
इस अवसर पर किसान उदयनाथ चौबे ,उमेश चौबे ,दयानंद चौबे, गोपाल राम ,देवेंद्र तिवारी, सूर्य देव तिवारी ,विक्रमा चौबे, गौरी शंकर चौबे ,मदन यादव ,नंदलाल तिवारी ,मनोज चौबे, विजय शंकर चौबे, रविंद्र मिश्रा, कृष्णानंद चौबे कामेश्वर सुरेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

