बाबा साहब का 70वीं परिनिर्वाण दिवस मनाया गया_ हरिनाथ साहूसामाजिक न्याय का संकल्प के साथ उनके चित्र में पुष्पांजलि अर्पित की गई

कांके, भामाशाह नगर आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थर के समीप लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का पुण्यतिथि 70वीं परिनिर्वाण दिवस के रूप में सामाजिक न्याय का संकल्प के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं संचालन रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक राम ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय राम, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गौतम, मंगलदीप राम, रवि रंजन, परमेश्वर प्रसाद, दीपक रंजन संदीप राम, मोहम्मद जुल्फान अंसारी, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू,शंकर प्रसाद, शीतल गुप्ता, नेहा ठाकुर, सबीता देवी, मुखिया अनीता मुंडा,सोनाली गुप्ता, आदर्श गुप्ता, नंदू साव, संजय साहू उपस्थित हुए।
परिनिर्वाण कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यालय के सभागार में बाबा साहब के कठिन संघर्षों से भरी जीवनी और समता मूलक भारतीय संविधान की संरचना में उनके अतुल्य योगदान पर एक विचार गोष्ठी रखा गया।
विचार गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू द्वारा देश में सभी स्तर का उच्च शिक्षा और चिकित्सा निःशुल्क लागू कराने और असंख्य शोषित वंचित उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी का संकल्प दिलाया गया।
भारतीय संविधान जिंदाबाद। सामाजिक न्याय जिंदाबाद। लोकतंत्र जिंदाबाद। बाबा साहब अमर रहे का नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।