सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स स्कूल में प्री प्राइमरी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल एवं इसके प्री प्राइमरी मिलीमीटर्स बरगंडा और पचम्बा शाखा  में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विद्यालय  में दशहरा उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। देवी के विन्हिन्न स्वरूपों और  महिषासुर दानव के अंत पर आधारित नाटक में कक्षा प्री प्राइमरी के बच्चों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों की देख रेख में विद्यालय में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया।  बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का आरंभ देवी दुर्गा की स्तुति से की गई। उसके बाद विद्यालय के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों द्वारा डांडिया स्टिक के साथ शानदार प्रस्तुति दी। वहीं रंग बिरंगे वेश भूषा पहने बच्चों ने गरबा नृत्य में भी अपना उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र  छात्रों द्वारा रामायण की प्रस्तुत  थी। जिसमें राम दरबार, सीता स्वयंवर, सीता हरण, राम और हनुमान मिलन, राम और रावण युद्ध आदि पांच दृश्यों का मंचन किया गया। छोटे छोटे बच्चों अपने रामायण और पौराणिक कथाओं पर आधारित  दुर्गा महिषासुर युद्ध  में विभन्न पात्रों को बखूबी निभाया।  देवी दुर्गा का रूप लिया एक बच्चे ने उनके शक्तिशाली स्त्री को दिखाया जो शेर या बाघ पर सवार होती हैं और कई भुजाएँ धारण करती हैं।  यह प्रस्तुति बुराई पर अच्छाई और शक्ति की जीत का प्रतीक है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बताया की इस तरह बच्चों में धर्म और प्राचीन ग्रंथो के प्रति आस्था उत्पन्न होती है जो उन्हे भारीतय संस्कृति से जोड़ती है।