पांकी पश्चिमी पंचायत के बंगला टोला में आधा दर्जन परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

पांकी पश्चिमी पंचायत के बंगला टोला में आधा दर्जन परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने तत्काल आवास दिलाने की अधिकारियों से की मांग

आधा दर्जन परिवारों को आज तक नहीं मिला आवास योजना का लाभ, कुछ जर्जर मकान में एवं कुछ भाड़े के मकान में रहने को विवश

पांकी पश्चिमी पंचायत के बांग्ला टोली में लगभग आधा दर्जन से अधिक जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ आज तक नहीं मिल पाया जिस कारण वे लोग कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को विवश है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जर्जर मकान को छोड़कर कुछ परिवार भाड़े के मकान में भी रहने को मजबूर हैं, मामले की जानकारी होने के बाद बुधवार की दोपहर जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने बेघर हुए एवं जर्जर मकान में रह रहे लोगों का हाल जानने बांग्ला टोला पहुंचे, जहां बेघर एवं जर्जर मकान में रह रहे रेखा देवी पति जितेंद्र पासवान, मोती देवी रघुवीर पासवान, सरिता देवी पति संतोष पासवान, अमरावती देवी कृष्णा पासवान, उषा देवी ईश्वरी ठाकुर, हसीना बीबी पति समीम खलीफा एवं बसंती देवी पति प्रभु राम ने जिला परिषद के समक्ष अपनी व्यथा सुनाते हुए आवास योजना दिलाने की गुहार लगाई, इन लोगों ने बताया कि इनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है बावजूद आज तक इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है जिससे वे लोग कच्चे एवं जर्जर मकान में डर के साए में रह रहे हैं, इस वर्ष हुई बारिश ने सभी मकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे वे लोग प्लास्टिक के सहारे अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर मकान में रहने को विवश है वहीं कुछ लोग भाड़े के मकान में शरण लिए हुए हैं।
जिला परिषद सदस्य ने लोगों की समस्याओं पर दुख व्यक्त करते हुए तत्काल उन्हें मदद करने का भरोसा दिलाया व कहा कि जरूरतमंदों को आवास योजना के लाभ से वंचित रखा जाना यह सिस्टम की कैसी गड़बड़ी है, उन्होंने कहा कि लगभग 6 माह पूर्व ही इन सभी जरूरतमंदों को आवास दिलाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी दिए थे बावजूद इन्हें आवास नहीं मिल पाया उन्होंने बताया कि पुनः वे प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पलामू उपायुक्त से तत्काल इन सभी जरूरतमंदों को आवास दिलाने की मांग करेंगे यदि इन्हें तत्काल आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया तो वे मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से इस समस्या को अवगत कराते हुए आवास दिलाने की मांग करेंगे।
मौके पर मौजूद हसीना बीवी एवं उषा देवी ने बताया कि जर्जर मकान में दुर्घटना भी हुई है जिससे एक बच्चे का पैर टूट गया है घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत होकर भाड़े के मकान में रह रहा है उन्होंने यह भी बताया कि आवास योजना हेतु कई बार फॉर्म भरे जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया लेकिन आज तक किसी तरह का कोई आवास उन्हें नहीं मिला।
जर्जर मकान में प्लास्टिक के सहारे गुजारा कर रहे रेखा देवी मोती देवी सरिता देवी एवं अमरावती देवी ने बताया कि रोजगार सेवक के द्वारा आवास दिलाने हेतु ₹10000 की मांग की गई थी पर उनके पास पैसे नहीं देने पर उन्हें आवास नहीं मिला।
वहीं नाम नहीं बताने के शर्त पर कई ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पंचायत में जरूरतमंदों को नहीं बल्कि सुखी संपन्न लोगों को आवास दिया गया है।