केतार में आवास समन्वयक उमेश कुमार बेसरा ने कहा जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिलेगी आवास
केतार प्रखंड में नव नियुक्त आवास समन्वयक उमेश कुमार बेसरा ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अभी प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है, इसलिए आवास योजना का कार्य पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में वे परिवहन विभाग में कार्यरत थे, जिसके कारण आवास योजना का अनुभव धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। साथ ही समन्वयक उमेश कुमार बेहरा ने कहा कि जैसे ही कार्य शुरू होगा, सबसे पहली प्राथमिकता उन जरूरतमंद परिवारों को दी जाएगी जो अब तक आवास योजना से वंचित हैं।
समन्वयक ने आमजनों से अपील की कि वे बेहिचक अपनी समस्याएँ आवास कार्यालय के समक्ष रखें, ताकि वास्तविक लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

