सलैया स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग, रेल पैसेंजर यूनियन ने मंत्री सोनू को सौंपा ज्ञापन

सलैया (SLIA) स्टेशन पर गोड्डा- दिल्ली एक्सप्रेस (14049- 14050) और रांची- आसनसोल इंटरसिटी (13513- 13514) के ठहराव की मांग को लेकर सलैया रेल पैसेंजर यूनियन ने नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

आज सलैया(SLIA)रेल पैसेंजर यूनियन के सक्रिय सदस्यों ने माननीय नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सलैया स्टेशन पर उपरोक्त दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई।सदस्यों ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि सलैया, गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र का इकलौता रेलवे स्टेशन है।यह स्टेशन दिल्ली और रांची जैसे बड़े शहरों की प्रत्यक्ष कनेक्टिविटी उपलब्ध कराता है।गिरिडीह लोकसभा एवं विधानसभा का यही एक मात्र प्रमुख स्टेशन है, जिससे नगर निगम के 36 वार्ड और लगभग 30 गांवों की बड़ी आबादी प्रतिदिन लाभान्वित होती है।इस अवसर पर यूनियन के प्रमुख सदस्य गौतम, आयुष, किशफिल, निशु, प्रमोद, तुलसी, मेहताब मिर्जा, अनुभव, कन्हैया, छोटेलाल और मिथिलेश की विशेष भूमिका रही।
सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह मांग रखी कि सलैया स्टेशन पर इंटरसिटी और एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों का ठहराव जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
यूनियन ने विश्वास जताया कि माननीय मंत्री महोदय कोई सकारात्मक निर्णय लेकर जन अपेक्षाओं के अनुरूप सलैया स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के ठहराव को सुनिश्चित करवायेंगे।