विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस का विभिन्न कोचिंग संस्थाओं में आयोजन एक अच्छी पहल : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस 16 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक जिला में विभिन्न स्थानों पर समारोह पूर्वक आयोजित किया जा रहा है।जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि इस वर्ष समिति युक्त खंडों और उपखंडों के अलावा यह कार्यक्रम नगर के विभिन्न कोचिंग संस्थाओं में भी आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को परिषद और इसके क्रिया कलापों से परिचित कराना है। ये नई पहल सराहनीय और स्वागत योग्य है। अभी तक ब्रदर एकेडमी, गुरुकुल कोचिंग संस्थान और कुछ अन्य संस्थानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बाई पास रोड सिंचाई विभाग के निकट "एकेडमिक गुरु कोचिंग संस्थान" में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह ने संगठन के स्थापना, उपलब्धियां, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक अपना विचार देश के भविष्य नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के समक्ष रखा।
संस्था के शिक्षक डाक्टर सत्यप्रकाश दुबे, धीरज उपाध्याय, और छात्रगण स्वाति, अपराजिता, सलोनी,साक्षी, सुहानी, प्रियांशी, आकांक्षा, अमित, रौशन, आनंद, आदित्य,अभय, अलोक,अभिनव इत्यादि मौजूद रहे।

